फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Seeing Councilor Ajit, Municipality President said angrily, I have little children, don't kill me

Shamli: सभासद अजीत को देख फफकते हुए बोले पालिका अध्यक्ष, मेरे छोटे बच्चे, मेरा गुड्डन न बनाइयो, देखें वीडियो

Thu, 19 Sep 2024 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

सभासद अजीत निर्वाल ने जैसे ही कहा कि चार करोड़ के कार्य निरस्त क्यों किए, इस पर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल का गला रूंध गया। उन्होंने कहा कि मुझे मत मारना, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Shamli: Seeing Councilor Ajit, Municipality President said angrily, I have little children, don't kill me
गुस्से में फफकते हुए बोलते पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालिका अध्यक्ष ने अजीत निर्वाल समेत चार सभासद व दो सभासदों के पति पर लगा रखा है धमकी देने का आरोप, कुछ दिन पहले ही बेटों ने होटल संचालक गुड्डन को मरवा दिया था
विज्ञापन

 

नगरपालिका शामली की बोर्ड बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल अपने कार्यालय में सभासदों के साथ बैठे हुए थे। उसी समय वार्ड सभासद अजीत निर्वाल ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि जनहित के चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को निरस्त करने की वजह क्या रही। इतना कहते ही पालिकाध्यक्ष अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और आवेश में आकर बोले कि यहां इतने लोग बैठे हैं, पहले उनकी बात न सुनें। इसके बाद वे भावुक हो गए और फफक पड़े। वे सभासद से बोले, उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रखी है। मेरा गुड्डन न बनाइये। मैं हाथ जोड़ता हूं। जिंदगी पड़ी है मेरे छोटे-छोटे बच्चे है। इस दौरान वहां मौजूद अन्य सभासदों ने उन्हें शांत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभासद अजीत निर्वाल बाहर चले गए। सभासद ने कहा कि पहले सभासद ने अपने वार्ड के चार करोड़ के विकास कार्यों की बात कही थी, लेकिन जब पालिकाध्यक ने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी वार्ड में चार करोड़ रुपये के विकास कार्य निरस्त नहीं हुए हैं। इसके बाद सभासद ने बात पलटते हुए शहर के चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बात कही। 
विदित हो कि नगरपालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने सभासद अजीत निर्वाल समेत चार सभासद व दो सभासदों के पति पर गुड्डन जैसा हश्र करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed