फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Railway Station to be inaugurated today under the Amrit Bharat Scheme.

Shamli News: अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन का लोकार्पण आज

Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shamli Railway Station to be inaugurated today under the Amrit Bharat Scheme.
प्रधानमंत्री के ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर शामली रेलवे स्टेशन पर कार्य करते कर्मचारी।संव
शामली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकरण किए गए शामली रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। दोपहर दो बजे शुरू होने वाले करीब 50 मिनट के कार्यक्रम का रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्टेशन को सजाया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना में शामली रेलवे स्टेशन को वर्ष 2021 में शामिल किया गया। स्टेशन के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए रेलवे की गति शक्ति इकाई को कार्यदायी संस्था बनाया था। छह अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों सहित शामली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था। इसके बाद करीब 24.95 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य कराए गए। इनमें स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, लिफ्ट की स्थापना, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास शामिल है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर दयाल मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का शामली रेलवे स्टेशन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था दिल्ली मंडल के अधिकारी संभालेंगे। जिले के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सरती देवी राजाराम स्कूल के छात्र-छात्राएं भरतनाट्यम सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रेलवे स्टेशन परिसर को रंगाई-पुताई, आकर्षक सजावट, गमलों और साफ-सफाई के साथ विशेष रूप से संवारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed