फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli railway station

Shamli News: अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन शामिल

Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Shamli railway station
शामली का औद्योगिक क्षेत्र।
शामली। अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन की सूरत बदलेगी। रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कराया जाएगा और यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व उत्तर रेलवे की ओर से शामली रेलवे का क्षेत्रफल, सरकारी कार्यालय, प्लेटफार्म, माल गोदाम, रेलवे लाइनों की संख्या की की रिपोर्ट तलब की गई थी। जिसके बाद शामली रेलवे स्टेशन के अमृत भारत योजना मे शामिल किए जाने की कवायद शुरू हो गई थी। योजना में शामिल रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण, बेहतर व्यवस्था करने के लिए डीआरएम को बजट जारी करने का अधिकार है। दिल्ली मंडल में अमृत भारत योजना में शामली, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद समेत 33 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शामली को इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 33 रेलवे स्टेशनों में शामली समेत वेस्ट यूपी के चार रेलवे स्टेशन, दिल्ली के 11 और हरियाणा राज्य के 15 रेलवे स्टेशन हैं। डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि योजना में शामिल स्टेशन की कार्ययोजना तैयार करके बजट मांगा जाएगा। योजना में रेलवे स्टेशनों में सुधार, स्टेशन के लिए आसान पहुंच, सड़कों को चौड़ा करके सुगम पहुंच, पुराने भवनों का पुनर्स्थापन सुधार होगा। सुंदरीकरण के तहत बेहतर प्रवेश बरामदा, अच्छी रोशनी व्यवस्था, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, फूड प्लाजा, पार्किंग, लिफ्ट, बेहतर शौचालय सुविधा, दिव्यांगों के लिए कम से कम एक शौचालय आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमृत भारत योजना में शामिल 33 रेलवे स्टेशन

.1-शामली 2. नरेला 3- सोनीपत 4- बहादुरगढ़ 5- रोहतक 6- जींद 7- नरवाना 8-मनसा 9- पटौदी रोड 10- फरीदाबाद एनटी 11. बल्लभगढ़ 12- पलवल 13- मोदी नगर 14- सब्जीमंडी 15- गोहाना 16- मेरठ सिटी 17- दिल्ली 18- हजरत निजामुद्दीन 19- आनंद विहार 20- बिजवासन 21- सफदरजंग 22- फरीदाबाद 23- दिल्ली कैंट 24- गाजियाबाद 25- आदर्श नगर दिल्ली 26- दिल्ली सराय रोहिल्ला 27- दिल्ली शाहदरा 28- तिलक सेतु 29- करनाल 30- कुरुक्षेत्र 31- नई दिल्ली 32- गुरुग्राम 33- पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed