फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli products shine in International Trade Fair

Shamli News: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में शामली के उत्पादों ने चमक बिखेरी

Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shamli products shine in International Trade Fair
नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर के स्ट
शामली। नोएडा में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में शामली जिले के उत्पादों ने चमक बिखेर दी है। यहां के सात उत्पादों के स्टॉल ट्रेड फेयर में लगाए गए हैं। जिस पर रिम, एक्सल, लकड़ी की चम्मच आदि को काफी पसंद किया जा रहा है। उद्यमियों को आर्डर मिलने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टॉल लगाने के लिए जिले के अलग-अलग वर्गों की 7 इकाइयों का चयन किया गया है। 21 से 25 सितंबर तक चलने वाली शो में जिले की सात इकाइयों के पदाधिकारियों ने स्टॉल लगााए हुए हैं। कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। कंपनी के निदेशक आशीष जैन ने बताया कि तैयार ट्रैक्टर का स्टील का एलॉय व्हील का स्टॉल लगाया हुआ है। आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। उच्च क्वालिटी के एक्सल की स्टॉल लगाने वाले श्री बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी के निदेशक सौरभ मित्तल ने बताया कि एक्सल को अधिक पसंद किया जा रहा है। असिस्टेंट कमिश्नर ने भी सराहना की है। माचिस ओर लकड़ी की चम्मच की स्टॉल अमर स्पिलिट औद्योगिक संस्थान ने लगाई है। कंपनी के चिराग ने बताया कि लोग माचिस और चम्मच की खूब खरीददारी कर रहे हैं। आर्डर भी मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

वैधाचार्य औद्योगिक संस्थान ने दवाइयों की स्टॉल लगाई है। इसके अलावा गोहरनी की रुबी की हाइड्रोलिक मशीन, सोनिया गारमेंट्स के रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग और आर्गेनिक वार्म कॉस्टिंग की गरिमा गोयल की स्टॉल भी काफी पसंद की जा रही है। उपायुक्त उद्योग जैसमीन ने बताया कि ट्रेड फेयर से उद्यमियों और अन्य को अपने प्रोडक्ट के प्रचार प्रसार का उचित माध्यम मिला है। आर्डर आने भी व्यापारियों के पास शुरू हो गए हैं।

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर के स्ट

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर के स्ट

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर के स्ट

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर के स्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed