{"_id":"69247de98ea302d376046ee6","slug":"shamli-principal-of-scottish-international-school-died-in-an-accident-she-was-going-to-rishikesh-2025-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल की हादसे में मौत, टिहरी गढ़वाल में पलट गई श्रद्धालुओं से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल की हादसे में मौत, टिहरी गढ़वाल में पलट गई श्रद्धालुओं से भरी बस
Mon, 24 Nov 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:16 PM IST
सार
प्रिंसिपल आशु त्यागी ऋषिकेश के श्री कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए बस में सवार होकर जा रही थी। 70 मीटर गहरी खाई में बस पलटने पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें आशु त्यागी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
आशु त्यागी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में धार्मिक यात्रा पर गई स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रिंसिपल आशु त्यागी (52) की खाई में बस गिरने से मौत हो गई। कुल पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। हादसे की खबर मिलते ही शामली में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शामली शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रितेश गर्ग ने बताया कि सिद्धपीठ कुंजापुरी के पास यह हादसा हुआ। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जो सोमवार सुबह सदानंद आश्रम से मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन के बाद लौटते समय बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। मृतकों की पहचान आशु त्यागी और चार अन्य श्रद्धालुओं के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशु त्यागी के निधन की खबर मिलते ही उनके घर शहर की मंडी मार्शगंज पर परिजन और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। आशु के पति प्रदीप कुमार भी स्कॉटिश स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। परिवार में बेटा अभिनव लंदन में एलएलएम कर रहा हैं और बेटी अनुष्का दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत है। परिजन हादसे की खबर से सदमे में हैं।वह सहारनपुर के थलौकी की रहने वाली थीं।
नेशनल टॉपर छात्र दिए
रितेश गर्ग ने बताया कि आशु त्यागी ने स्कूल में करीब 13 साल तक पढ़ाया और पढ़ाई में कभी लापरवाही नहीं बरती। उन्होंने कक्षा 12वीं में एक नेशनल टॉपर और 10वीं में दो नेशनल टॉपर छात्र दिए। बच्चों को मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाने में वह हमेशा गंभीर रही।
रितेश गर्ग ने बताया कि आशु त्यागी ने स्कूल में करीब 13 साल तक पढ़ाया और पढ़ाई में कभी लापरवाही नहीं बरती। उन्होंने कक्षा 12वीं में एक नेशनल टॉपर और 10वीं में दो नेशनल टॉपर छात्र दिए। बच्चों को मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाने में वह हमेशा गंभीर रही।