{"_id":"68e68c95d3746374ad0e0cd6","slug":"shamli-postal-inspector-died-in-an-accident-on-the-highway-was-going-to-panipat-after-finishing-duty-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईवे पर एक्सीडेंट में डाक निरीक्षक की मौत, मुजफ्फरनगर से ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे पानीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईवे पर एक्सीडेंट में डाक निरीक्षक की मौत, मुजफ्फरनगर से ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे पानीपत
Wed, 08 Oct 2025 09:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:39 PM IST
सार
हरिकृष्ण मुजफ्फरनगर में डाक विभाग में डाक निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह मंगलवार शाम को अपने घर पानीपत लौट रहे थे। हाईवे पर बाबरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हरिकृष्ण की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बाबरी थानाक्षेत्र में बुटराड़ा उपरिगामी पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से पानीपत निवासी बाइक सवार डाक निरीक्षक हरिकृष्ण (40) की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर में डाक विभाग में कार्यरत थे। मृतक के पिता की तरफ से बाबरी थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
हरियाणा के पानीपत अंशल सुशांत सिटी निवासी हरिकृष्ण पिछले करीब सवा साल से मुजफ्फरनगर में डाक विभाग में वेस्ट डिवीजन में डाक निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह मंगलवार शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से मुजफ्फरनगर से पानीपत घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वह रात में लालूखेड़ी से आगे बाबरी थानाक्षेत्र में बुटराड़ा उपरिगामी पुल से पहले पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाबरी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन शामली पहुंचे और शव की पहचान की।
मृतक के पिता जयपाल सिंह की तरफ से बाबरी थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक का आठ साल का पुत्र व चार साल की पुत्री है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पानीपत ले गए। डाक निरीक्षक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।