{"_id":"680787e194e65e4cd90e0f7d","slug":"shamli-police-stopped-people-of-hindu-organization-going-to-kairana-to-recite-hanuman-chalisa-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: इकरा हसन के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे हिंदू संगठनों के लोगों को रोका, कैराना में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: इकरा हसन के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे हिंदू संगठनों के लोगों को रोका, कैराना में अलर्ट
Tue, 22 Apr 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:43 PM IST
सार
हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि कैराना सांसद ने सड़क पर नमाज पढ़ने वाला बयान दिया था, तो हमने भी ठान लिया कि कैराना जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ये देश हिंदुओं का है।
विज्ञापन
कैराना जाने के लिए एकत्र हिंदू संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू रक्षा दल और अन्य संगठनों के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बनत गांव से कैराना के लिए रवाना हुए। मगर बीच रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया। ये लोग इकरा हसन का विरोध कर रहे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कैराना में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
यती परमात्मानंद गिरी ने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि सड़कों पर नमाज अदा करेंगे। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा था कि वे कैराना में आकर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। आज कैराना में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए जा रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें विभिन्न चेकपोस्ट पर रोक लिया। कैराना में हर हाल में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...
Meerut: बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, हाल में में मुंबई से लौटे थे
यह भी पढ़ें...
Meerut: बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, हाल में में मुंबई से लौटे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, सुरक्षा की दृष्टि से कैराना में पुलिस तैनात कर दी गई है। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हर हाल में हनुमान चालीसा पाठ होगा। इकरा को तो हमारा स्वागत करना चाहिए था, टेंट लगवाने चाहिए थे। हिंदुओं का भी तो वोट इकरा को मिला है। मगर पुलिस ने हमें रोककर गलत किया है।
ये बोले एसडीएम
हिंदू संगठनों के लोग कैराना में हनुमान चालीसा पाठ करने की जिद पर अड़े थे। समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। बनत के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कराया जाएगा, जिस पर बाद में सभी सहमत हो गए हैं।
- विनय कुमार, एसडीएम शामली
हिंदू संगठनों के लोग कैराना में हनुमान चालीसा पाठ करने की जिद पर अड़े थे। समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। बनत के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कराया जाएगा, जिस पर बाद में सभी सहमत हो गए हैं।
- विनय कुमार, एसडीएम शामली