फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bollywood actor Lalit Manchanda committed suicide by hanging himself at home, he had recently returned

Meerut: बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, हाल में में मुंबई से लौटे थे

Tue, 22 Apr 2025 12:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। एक्टर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut: Bollywood actor Lalit Manchanda committed suicide by hanging himself at home, he had recently returned
ललित मनचंदा दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह रविवार को अपने कमरे में सोने गए थे और फिर बाहर नहीं निकले। सुबह के समय उनके परिजन उन्हें उठाने पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम को अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू, पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी कलाकार ललित मनचंदा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लादनगर स्थित अपने भाई के आवास पर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल, मर्यादा, झांसी की रानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता के रुप में काम कर चुके थे। 

काफी दिनों से काम न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। करीब ललित (48) मनचंदा 12 साल से मुंबई में रह रहे थे और टीवी सीरियल में बतौर सहायक अभिनेता काम करते थे। इनके भाई संजय मनचंदा यहीं लिसाड़ी गेट के प्रह्लादनगर मोहल्ले में रहते हैं।
 

ललित ने इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी के चलते वह पत्नी तरु मनचंदा, 18 साल के बेटे उज्जवल और बेटी श्रेया के साथ छह माह पूर्व मेरठ वापस आ गए थे।

यहां प्रह्लादनगर में अपने भाई संजय के साथ मकान में रह रहे थे। रविवार रात वह अलग कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह परिजन ललित को चाय के लिए जगाने उनके कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे उज्ज्वल ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed