फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police have revealed of loot case and four accused arrested including woman

शामली में सनसनीखेज खुलासा: आयशा निकली लूट की मास्टरमाइंड, देवर संग रची थी साजिश, सच जान अफसर भी हैरान

Tue, 14 Mar 2023 08:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 08:01 PM IST
सार

UP News : शामली में लूट की वारदात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आयशा ने देवर संग लूट की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Shamli police have revealed of loot case and four accused arrested including woman
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस और एसओजी ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 39 हजार की नकदी, तमंचा और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी महिला वारदात की मास्टरमाइंड है, जिसने लूट की योजना बनाकर रैकी कराने के बाद वारदात को अंजाम दिलाया था।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि 10 मार्च को कांधला थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली की माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी फारूक से 60 हजार की नकदी, मोबाइल और बैग लूट लिया गया था। पुलिस ने पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह और एसओजी प्रभारी वीरेंद्र कसाना की संयुक्त टीम ने आयशा व साबिर निवासीगण गांव नाला थाना कांधला को उसके घर और नदीम व वाजिद निवासीगण गांव मलकपुर थाना कैराना हाल निवासी गांव नाला कांधला को नहर पटरी ककड़ीपुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 39 हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस, चार मोबाइल फोन, वादी का आईडी कार्ड, चार्जर, बैग व पासबुक बरामद की। आरोपियों का एक साथी मुस्तफा निवासी गांव मलकपुर कैराना हाल निवासी गांव नाला कांधला फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

आयशा ने ऐसे बनाई थी लूट की योजना
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि फाइनेंस कर्मचारी फारूक प्रत्येक माह की दस तारीख को ऋण की किश्त लेने गांव नाला में आता था। आयशा गांव की महिलाओं को एकत्र कर ऋण दिलवाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराती थीं। पूछताछ में पता चला है कि वारदात के एक सप्ताह पूर्व ही आयशा ने अपने रिश्ते के देवर वाजिद के साथ मिलकर कर्मचारी से लूट की योजना बनाई थी। इसमें महिला ने अपने देवर साबिर, पड़ोसी नदीम और मुस्तफा को भी शामिल किया था। वारदात के दिन आयशा कुछ महिलाओं को लेकर शामली चली गई थी। साबिर घर पर ही था, जिसने कर्मचारी की रैकी की थी। इसके बाद वाजिद, नदीम और मुस्तफा ने तमंचे के बल पर लूट की थी। वारदात के अगले दिन कैराना के गांव मलकपुर में लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed