{"_id":"6abbc4b4bbe49de5a4015a60","slug":"shamli-police-detained-iqra-hasan-ahead-of-the-delhi-protest-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: दिल्ली प्रदर्शन से पहले इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, बोलीं- दबाई जा रही लोकतंत्र की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दिल्ली प्रदर्शन से पहले इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, बोलीं- दबाई जा रही लोकतंत्र की आवाज
Tue, 29 Sep 2026 07:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:31 PM IST
सार
दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे पर सोमवार को प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी कार्यकर्ताओं के साथ जा रही थीं। दिल्ली में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं कैराना की सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सांसद ने कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद इकरा हसन और सपा कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। दिल्ली में पुलिस ने इकरा हसन को रोक लिया और हिरासत में लेकर बस में बैठाकर ले गई। इस दौरान सांसद ने कहा कि वह लोगों की आवाज उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी अपनी बात रखने का अधिकार है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों को रोककर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद की हिरासत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। सांसद ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।