Shamli News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, चार मोटकसाइकिल और दो छूरे बरामद, इन शहरों चोरी करते थे बाइक
Shamli News : वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से चार मोटकसाइकिल और दो छूरे बरामद किए गए।
विस्तार
शामली जनपद में चौसाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच बाइक और दो छूरे बरामद किए हैं।
शामली जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसको लेकर पुलिस भी सजग है। पुलिस काे शुक्रवार को ऐसे ही एक चोर गिरोह की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बल्ला माजरा के जंगल में बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाइक बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर
इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे चोर को भी दबोच लिया। पुलिस ने दूसरे चोर के पास से चार अन्य बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी हरियाणा और अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी करते थे।
हरियाणा और शामली के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ताहिर हरियाणा के करनाल का रहने वाला है, जबकि गुलबहार शामली के झिंझाना का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई