{"_id":"606c4e248ebc3ee646387612","slug":"shamli-police-alert-on-notification-of-mukhtar-ansari-being-taken-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर आने की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस, मेरठ रोड पर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर आने की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस, मेरठ रोड पर बढ़ाई सुरक्षा
Tue, 06 Apr 2021 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : amar ujala
माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर आने की सूचना पर कई जिलों में पुलिस अलर्ट पर है। इसी क्रम में शामली पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। बताया गया कि यूपी पुलिस शामली के रास्ते मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर निकला। जिसके बाद शामली मेरठ रोड पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्तार अंसारी यूपी के जिन जिलों से गुजरेगा उन सभी जिलों में अलर्ट किया गया है। वहीं पुलिस की गाड़ियां मुख्तार के काफिले में सुरक्षा के लिहाज से नजर रखने के लिए शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब की रोपड जेल से मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस हरियाणा के पानीपत से निकल चुकी है। उसे शामली के रास्ते लेकर आने की बात कही जा रही है। इसके बाद ईस्टर्न पेरिफेरल वे होते हुए पुलिस की टीमें उसे यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते इटावा और फिर कानपुर से बांदा पहुंचेगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस का काफिला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस से होते हुए बागपत जनपद से निकल गया। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि मुख्तारी अंसारी को लेकर कोई सूचना जिले को पुलिस को नहीं दी गई थी। उसे लेकर पहले ही काफी फोर्स है। यहां से कोई फ़ोर्स नहीं भेजा गया है।