फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Pakistan Salma did not get Indian citizenship but got land for funeral

एक ऐसा भी मामला: भारत की नागरिकता तो नहीं मिली पर मिट्टी हुई नसीब, पढ़ें- पाकिस्तानी सलमा की कैसे हुई मौत?

Tue, 07 May 2024 11:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2024 11:03 PM IST
सार

Shamli News : पाकिस्तान निवासी सलमा को भारत की नागरिकता तो नहीं मिली पर मिट्टी जरूर नसीब हुई। जानिए आखिर सलमा की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
Shamli: Pakistan Salma did not get Indian citizenship but got land for funeral
पाकिस्तान निवासी सलमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गढ़ीपुख्ता में कस्बे में रह रही पाकिस्तान निवासी 56 वर्षीय सलमा को भारत की नागरिकता तो नहीं मिली, मगर डायबिटीज के कारण मौत के बाद उसे भारत की मिट्टी जरूर नसीब हुई है। महिला के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान एलआईयू की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला झंग निवासी सलमा का निकाह 1983 में गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला जैनपुरी में अनीस अहमद के साथ थी। भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पूर्व सलमा के दादा और परिवार के लोग पानीपत में रहते था। बंटवारे के बाद परिवार पाकिस्तान चला गया। वहीं पर सलमा का जन्म हुआ था। सलमा के नाना-मामा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला जैनपुरी में रहते थे। अनीस अहमद, सलमा के मामा के पुत्र था। सलमा का निकाह अनीस से हुआ था। 1983 से ही सलमा वीजा लेकर भारत में रह रही थी। 

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 1985 में सलमा ने भारत की नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन किया था, लेकिन आज तक सलमा को भारत की नागरिकता नहीं मिली थी। सलमा की सोमवार को डायबिटीज के कारण हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच

सलमा के पति अनीस अहमद का कहना है कि आज तक सलमा को नागरिकता नहीं मिली और हर वर्ष उन्हें वीजा नवीनीकरण कराना पड़ता था। उनके अनुसार भले ही नागरिकता नहीं मिली मगर मिट्टी तो नसीब हो ही गई।

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed