{"_id":"6a0afbbc63c884e3630936cf","slug":"shamli-nine-year-old-boy-escaped-from-the-clutches-of-kidnappers-and-reached-the-police-station-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: किडनैपरों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा नौ साल का बालक, आरोप बहन और जीजा पर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: किडनैपरों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा नौ साल का बालक, आरोप बहन और जीजा पर, जानें पूरा मामला
Mon, 18 May 2026 05:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 18 May 2026 05:15 PM IST
सार
जनपद पानीपत के थाना चांदनी बाग में 14 मई को बालक की मां ने बेटी और दामाद के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूचना पर चांदनी बाग थाना पुलिस कैराना कोतवाली पहुंची और बालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
बालक को अपने साथ ले जाती करनाल पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र से चार दिन पूर्व बहन और जीजा द्वारा ले जाया गया नौ वर्षीय बालक रविवार देर रात स्वयं ही कैराना कोतवाली पहुंच गया। सूचना मिलने पर पानीपत पुलिस कैराना पहुंची और बालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
रविवार रात करीब नौ वर्षीय बालक बंटी कैराना कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह पानीपत का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी बहन और जीजा उसे जबरन बाइक पर बैठाकर तीतरवाड़ा ले आए थे, जहां से वह किसी तरह भागकर कैराना पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पानीपत पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग के उपनिरीक्षक सत्यपाल पुलिस टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे।
पानीपत पुलिस के अनुसार बच्चे की मां सुशीला निवासी पीपल वाली छोटी मस्जिद के पास, देवी उद्यान, थाना चांदनी बाग, पानीपत ने 14 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पानीपत पुलिस के अनुसार बच्चे की मां सुशीला निवासी पीपल वाली छोटी मस्जिद के पास, देवी उद्यान, थाना चांदनी बाग, पानीपत ने 14 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया गया था कि करीब आठ माह पूर्व उसने अपनी बेटी पायल की शादी तीतरवाड़ा निवासी गोविंदा के साथ की थी। गोविंदा का अपने चाचा किरणपाल से विवाद होने के कारण बेटी और दामाद करीब 15 दिन से उसके पास आकर रह रहे थे। चार दिन पूर्व बेटी और दामाद पड़ोस में रहने लगे थे। आरोप है कि 13 मई को बेटी पायल और दामाद उसके छोटे बेटे बंटी को साथ लेकर लापता हो गए थे।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। कैराना पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बालक बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का मानना है कि अपहरण की कहानी प्रायोजित अथवा फर्जी भी हो सकती है। बाद में पानीपत पुलिस आवश्यक कार्रवाई के लिए बालक को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।