{"_id":"640751167c5ae6d9710207e4","slug":"shamli-news-uproar-over-keeping-holika-in-the-cemetery-land-and-police-force-deployed-in-the-village-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कब्रिस्तान की भूमि में होलिका रखने पर हंगामा, गांव में तनाव, मौके पर पुलिसफोर्स व पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कब्रिस्तान की भूमि में होलिका रखने पर हंगामा, गांव में तनाव, मौके पर पुलिसफोर्स व पीएसी तैनात
Tue, 07 Mar 2023 08:28 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:28 PM IST
सार
Shamli News : कब्रिस्तान की भूमि में होलिका रखने को लेकर हंगामा हो गया। इससे गांव में तनाव हो गया। वहीं, गांव में पुलिसफोर्स व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के चौसाना में शामली-शामला में कब्रिस्तान स्थल पर होलिका स्थापित करने को लेकर हंगामा हो गया। भारी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुंचा। लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। बाद में होलिका विद्यालय में स्थापित की गई। पुलिस ने पूर्व प्रधान और सहकारी समिति के चेयरमैन को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव शामली-शामला गांव में प्रत्येक वर्ष पहला मैदान में होलिका स्थापित की जाती थी और पूजन होता था। मंगलवार को ग्रामीण होलिका का पूजन कर रहे थे तो इसी बीच पूर्व प्रधान महक सिंह पुत्र जल सिंह ने होलिका को पास ही स्थित कब्रिस्तान की ओर कर दिया। दूसरे समुदाय ने कब्रिस्तान की भूमि पर होलिका रखने पर आपत्ति की तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
चौकी प्रभारी राहुल कादयान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद सीओ अमरदीप मौर्य भी वहां पहुंच गए और लोगों को समझाकर होलिका प्राथमिक विद्यालय में स्थापित कराई गई।
यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप
पुलिस ने लोगों को उकसाकर शांति भंग करने के आरोप में पूर्व प्रधान महक सिंह व सहकारी समिति के चेयरमैन महावीर सिंह को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।