फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : Two youth have died in road accident in Bihar

बुझे दो घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 23 Oct 2023 08:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

Shamli News : बिहार में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Shamli News : Two youth have died in road accident in Bihar
बिहार में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी दो युवकों की बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के शवों को परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक दिया है। दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी आनम व साहिल, अपने चचेरे भाई आरिस के साथ मेरठ से ट्रक में गिरिस लोड कर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रविवार को बिहार के जिला भोजपुर थाना शाहपुर के गांव इटावा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनों युवकों के ट्रक में एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आनम और आरिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजन दोनों युवकों के शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए। सोमवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद लाए गए।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed