फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : the youths have pulled burqa of woman and misbehaved in Kairana

UP: पहले खींचा महिला का बुर्का, फिर बीच सड़क पर बदसलूकी, चिल्लाती रही पीड़िता, पर युवकों को नहीं आया तरस

Tue, 06 Jun 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

Shamli News : बाइक सवार युवक बीच सड़क पर महिला का बुर्का खींचते करते रहे और पीड़िता चिल्लाती रही। लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी भी की।

विज्ञापन
Shamli News : the youths have pulled burqa of woman and misbehaved in Kairana
महिला का बुर्का खींचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में बीच सड़क पर महिला का बुर्का खींचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बाइक सवार युवकों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। उधर, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि एक महिला को नशीले पदार्थ लाने व पुलिस की मुखबिर बताते हुए सड़क पर बुर्का खींच कर बदसलूकी की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर 59 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सड़क पर एक महिला नजर आ रही है, जिसका दो युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में दोनों युवकों की आवाज भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला पुलिस की मुखबिर है और आर्यपुरी की रहने वाली है। यह झिंझाना से किसी युवक के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर आई है और हाथ में नशीले पदार्थ की पॉलिथीन ले रही थी। दोनों युवक बार-बार महिला का बुर्का खींचकर उसके साथ बदसलूकी कर उसका मोबाइल छीनते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार

वहीं, महिला कह रही है कि मेरा फोन मत छीनो, मेरे साथ बदतमीजी मत करो। मैंने किसी को नहीं फंसाया। वायरल वीडियो कैराना कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी देहात का बताया गया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी, पढ़ें ताजा खबरें

इस मामले में सीओ अमरदीप मौर्य का कहना हैं कि वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ आरोपियों की तस्दीक कराई जा रही है। तस्दीक होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed