फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly woman murdered after going to the fields

Shamli News: खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या

Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered after going to the fields
मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। परिजन
कांधला। गांव असदपुर जिड़ाना में खेत पर गई महिला सोहनबीरी (70) की हत्या कर दी। महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने महिला की पहने हुए जेवर लूटने के बाद चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गई थीं। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। देर शाम तलाश के दौरान खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। महिला की चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। महिला का मुंह कपड़े से और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। महिला का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पे जमा हो गई। मृतका के पौत्र अनिल ने बताया कि उनकी दादी की हत्या कर उनके कानों के कुंडल और गले का पेंडल लूट लिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। परिजन

मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed