{"_id":"69668f7f16b692de8c031cf1","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-157434-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कारोबारी काे झांसा देकर 2.16 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कारोबारी काे झांसा देकर 2.16 करोड़ ठगे
Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली। शातिरों ने शहर के कारोबारी से शेयर मार्किट में आईपीओ (नई कंपनी के बेसिक शेयर) अलाॅट कराने का झांसा देकर दो करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तरफ से साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को उसे वेल्द स्ट्रेलेजी क्लब सी 7 नामक व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अज्ञात द्वारा जोड़ा गया। उसे इस ग्रुप में इंडियन स्टॉक मार्किट के टिप्स देने की बात कही। कुछ दिन बाद ग्रुप के एडमिन ने बताया कि उनका एक और ग्रुप है, जो साल में 600 पर्सेंट तक रिटर्न देता है, जिसका नाम अल्फा अलायंस है।
इसके बाद ग्रुप एडमिन ने दो और ग्रुपों की जानकारी दी, जिसमें एक ग्रुप की कैटेगरी 30 लाख थी और दूसरे ग्रुप की एक करोड़ रुपये की थी। पहले उसे 30 लाख कैटेगरी वाले व्हेल टीम वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। कुछ दिन बाद उसे चीफ डिसक्लिपस के नाम वाले एक करोड़ रुपये वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन
उन लोगों द्वारा शेयर मार्केट में आईपीओ अलॉट कराने के नाम पर उससे 16 दिसंबर 2025 से नौ जनवरी 2026 तक उसके बैंक के खाते से अलग-अलग खातों में दो करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस कराकर ठगी कर ली। nइस तरह से लिए गए रुपये : पीड़ित के मुताबिक 16 दिसंबर को एक्सिस बैंक के खाते में 50 हजार रुपये, बंधन बैंक के खाते में 18 दिसंबर को 50 हजार रुपये, 19 दिसंबर को 50 हजार रुपये, 21 दिसंबर को नार्थ ईस्ट स्मल फाइनेंस बैंक लि. के खाते में 50 हजार रुपये, 22 दिसंबर को यूको बैंक के खाते में 50 हजार रुपये, 24 दिसंबर को पंजाब नेशनल बैंक के खाते में तीन लाख रुपये, 29 दिसंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 10 लाख रुपये, 30 दिसंबर को 12 लाख रुपये, दो जनवरी को यश बैंक के खाते में 10 लाख रुपये, तीन जनवरी को 13 लाख रुपये, पांच जनवरी को सात लाख रुपये, सात जनवरी को एयूस्माल फाइनेंस बैंक के खाते में 15 लाख रुपये, सात जनवरी को 15 लाख रुपये, इंडसइंड बैंक के खाते में 20 लाख रुपये, आठ जनवरी को आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 20 लाख रुपये और इसी दिन 25 लाख रुपये, नौ जनवरी को आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 20 लाख रुपये व 14 लाख रुपये, यश बैंक के खाते में 15-15 लाख रुपये की ठगी की गई।