{"_id":"6b0893ee41c1299fa70e4fd1","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-179044-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीमा बोली- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीमा बोली- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या
Fri, 27 Nov 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
अंकित बालियान...सोशल मीडिया पर दर्द बयां करती अंकित की पत्नी सीमा।
- फोटो : Archive
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय मिलने में देरी से आहत उनकी पत्नी सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी उजड़ गई है। दो महीने से उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगी। साथ ही कहा कि आखिरी सांस तक केस को दबने नहीं देंगी।
उधर, हत्याकांड में एक लाख रुपये का इनामी वांछित शूटर करनाल निवासी सत्यम कादियान पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर जन्मदिन मनाने का वीडियो साझा किया गया है। इससे पहले भी इस आईडी पर फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं। आईडी कौन चला रहा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से निकलते समय अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर मारे गए थे, जबकि साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला जेल में है। सत्यम, आर्यन और मुख्य साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सत्यम की सोशल मीडिया आईडी पर साझा की जा रही पोस्ट की भी जांच कराई जा रही है।