फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: 35 बीघा जमीन का झांसा देकर किसान से 23.50 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 25 Jul 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
झिंझाना/बिडौली (शामली)। 35 बीघा कृषि भूमि का सौदा कराने के नाम पर हरियाणा के एक किसान से 23.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन दिखाकर सौदा तय कराया गया, लेकिन बाद में ग्राम समाज की भूमि देने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर रकम लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर झिंझाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर जनपद के गांव भोगपुर निवासी लखविंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सहारनपुर स्थित अपनी कृषि भूमि बिकवाने के दौरान उसकी पहचान झिंझाना क्षेत्र निवासी इकराम से हुई थी। इकराम और उसके भाई कासिम ने ग्राम कलरी में रुपिंद्र सिंह की 35 बीघा कृषि भूमि बिकने की जानकारी दी। आरोप है कि तीनों उसे मौके पर जमीन दिखाने ले गए, जहां चार लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 1.40 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि मई से दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों में 23.50 लाख रुपये नकद एडवांस दिए गए। इसके अलावा 4.50 लाख रुपये का बैंक चेक भी दिया गया। जनवरी 2026 में बैनामा होना तय था, लेकिन दोबारा जमीन देखने पर ग्रामीणों ने बताया कि दिखाई गई भूमि ग्राम समाज की है, जबकि रुपिंद्र सिंह के नाम दर्ज भूमि किसी अन्य स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इकराम, कासिम और रुपिंद्र सिंह से इस संबंध में बात की तो उन्होंने सही भूमि देने से इनकार कर दिया और ग्राम समाज की जमीन ही लेने का दबाव बनाया। एडवांस के 23.50 लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

एसपी के निर्देश पर झिंझाना पुलिस ने इकराम, कासिम और रुपिंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed