फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: डेयरी संचालक के गल्ले से 25 हजार रुपये ले उड़ा चोर

Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
बिडौली। मंगलवार दोपहर बिडौली स्थित दूध डेयरी से अज्ञात चोर गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। पूरी वारदात डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिडौली स्थित वासु डेयरी के संचालक अरविंद कुमार मंगलवार दोपहर डेयरी पर मौजूद थे। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए लघुशंका करने वॉशरूम चले गए। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति डेयरी में घुसा और गल्ले में रखे 25 हजार रुपये निकालकर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद जब अरविंद कुमार वापस लौटे तो उन्होंने गल्ले की जांच की। नकदी गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक गल्ले से रुपये निकालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है। सीओ श्याम सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed