फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli news

Shamli News: ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 39,300 रुपये की ठगी

Wed, 14 Jan 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 14 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
shamli news
थानाभवन। ग्राम मुंडेट खादर निवासी विनय ने थाने में तहरीर देकर ऑनलाइन ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को वह किसी वेबसाइट के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर रहा था। इसी दौरान वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर 7355896469 पर उसने संपर्क किया। आरोप है कि उक्त मोबाइल नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने होटल बुकिंग के नाम पर उससे 39,300 रुपये फोनपे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद संबंधित मोबाइल नंबर बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा साइबर सेल की मदद से ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed