{"_id":"69614529282a0d7fd1003f45","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-157180-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इंसुलेटर व जंपर में खराबी से शहर की बिजली आपूर्ति रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इंसुलेटर व जंपर में खराबी से शहर की बिजली आपूर्ति रही गुल
Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
शामली के पंसारियान मोहल्ले में हैंडपंप पर पानी भरते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। इंसुलेटर और जंपर में आई खराबी के कारण शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल रहने के कारण कई इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरन लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।
लोगों ने बताया कि शहर के पंसारियान, नंदू प्रसाद और वर्मा मार्केट क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात ही फाल्ट के चलते ठप हो गई थी। इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं सुबह के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण इंसुलेटर में खराबी आ जाने से तहसील फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बाद में किसी तरह मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई। बिजली गुल रहने के कारण सुबह के समय लोगों को पानी नहीं मिल सका, जिससे आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह बोले लोग
पंसारियान मोहल्ले के नबी ने बताया कि बिजली और पानी न आने से परेशानी हुई। आए दिन फाल्ट के कारण बिजली गुल रहती है। प्रदीप ने कहा कि पेयजल आपूर्ति न होने से हैंडपंप से पानी भरना पड़ा, समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। दिलशाद ने कहा कि बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं रमेश चंद ने कहा कि जब तक जर्जर तारों को नहीं बदला जाएगा, समस्या बनी रहेगी। इस मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी।
जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जंपर में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे ठीक कराकर सुचारु कर दिया गया। वहीं जेई जोखम का कहना है कि इंसुलेटर में खराबी के कारण तहसील फीडर की आपूर्ति गुल हुई थी, जिसे दोपहर करीब 11 बजे बहाल कर दिया गया।