{"_id":"6af21610ed25792db7041a64","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-aur1003-177746-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Tue, 10 Nov 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सत्र 2026-27 के लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। शिक्षक 30 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, संस्कृत और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। राजकीय, सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जबकि वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा।
आवेदन के साथ शिक्षकों को शैक्षिक अभिलेख और उपलब्धियों का ब्योरा भी अपलोड करना होगा। चयन शासनादेश में निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। एक से 15 दिसंबर तक जनपदीय समिति आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन करेगी। 16 से 30 दिसंबर तक मंडलीय समिति प्रस्ताव निदेशालय भेजेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निदेशालय और 15 से 24 जनवरी तक राज्य स्तरीय समिति चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।