फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: बोले अभ्यर्थी.....परीक्षा होमगार्ड की, प्रश्नपत्र दरोगा भर्ती जैसा

Tue, 28 Apr 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। जनपद के 11 केंद्रों पर यूपी होमगार्ड की लिखित परीक्षा चल रही है। सोमवार को प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों से बातचीत की तो बोले परीक्षा होमगार्ड की चल रही है, लेकिन प्रश्नपत्र में प्रश्न दरोगा जैसी परीक्षा के आ रहे है। पढ़ा-लिखा कुछ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा के अंतिम दिन शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सहारनपुर के अजय ने बताया कि उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को होमगार्ड की भर्ती स्तर पर याद किया था, लेकिन प्रश्नपत्र इतना कठिन था, कि दरोगा भर्ती में आने वाले प्रश्न जैसे नजर आ रहे थे। बिग्रेडियर कॉलेज के बाहर मिले अभ्यर्थी शान हेदर ने बताया कि काफी प्रश्न विज्ञान और संविधान के रहे जो काफी घुमाने वाले रहे है। करंट अफेयर्स के प्रश्न भी काफी आए हुए थे, जो वह नहीं कर पाए। मेरठ के लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्न अलग-अलग किताबों से पढ़े, लेकिन चंद प्रश्न ही आ पाए। अधिकतर प्रश्न सिर से ऊपर जा रहे थे। ऐसा लग रहा है कि 100 अभ्यर्थियों में से केवल 10 से 15 ही परीक्षा पास करेंगे। उन्हें फिजिकल तक पहुंचने की उम्मीद नहीं लग रही है।
विज्ञापन

-परीक्षा में आने वाले कुछ प्रश्न इस तरह रहे
-उत्तर प्रदेश के किस जिले में अजगरा महोत्सव मनाया जाता है।
-जनसंख्या घनत्व आमतौर पर किस प्रकार मापा जाता है।
-प्रकृति संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ की स्थापना कब हुई थी।
-जयपुर किस प्रकार की मिट्टी के बर्तनों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
-असम की अधिकारिक भाषा कौन सी है।
-राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन किस पहल के तहत शुरू किया गया था।
-होलाेग्राफी का विकास किस वैज्ञानिक ने किया था।
-ऋग्वेद संहिता कितने सूक्तों का संग्रह है।
-उत्तर प्रदेश का स्टैंप और पंजीकरण विभाग इससे संबंधित है।
-मिजोरम में भारत-बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई कितनी है।
-किस दिल्ली सल्तनत राजवंश के पतन के बाद सैय्यद वंश सत्ता में आया।
-विश्व कविता दिवस विश्वभर में किस तिथि को मनाया जाता है।
-पावागड़ा सोलर पार्क भारत के किस राज्य में स्थित है।
-परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed