{"_id":"6478c00246d36432090c9828","slug":"shamli-news-no-entry-for-shri-mandir-hanuman-dham-in-in-half-pants-and-torn-jeans-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में ड्रेस कोड: हनुमान धाम में मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फटी जींस में No entry, पढ़ें कहां का ताजा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में ड्रेस कोड: हनुमान धाम में मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फटी जींस में No entry, पढ़ें कहां का ताजा मामला
Thu, 01 Jun 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:29 PM IST
सार
मंदिर में ड्रेस कोड का ताजा मामला : अब यूपी के इस जिले में हनुमान धाम में मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फटी जींस वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
शामली का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कई मंदिरों के बाद अब शामली के ऐतिहासिक श्री मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों पर रोक लगा दी गई है। मंदिर समिति ने इसे लेकर बोर्ड लगाते हुए श्रद्धालुओं को मर्यादित कपड़े ही पहनकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
विज्ञापन
बोर्ड के जरिए मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वह मर्यादित वस्त्रों में ही मंदिर में प्रवेश करें। अमर्यादित छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर आने पर मंदिर के बाहर से ही दर्शन करें। यह संदेश सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत