फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Names of 20-25 contenders came for the post of BJP District President

Mission 2024: शामली मे भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 20-25 दावेदारों के नाम, कार्यकर्ताओं की टटोली नव्ज

Wed, 12 Jul 2023 08:15 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 08:15 PM IST
सार

लोक सभा चुनाव 2024 के मिशन के लिए भाजपा पूरी तैयारियों में जुटी है। शामली में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नए दावेदारों में नाम तय करने के लिए बुधवार को पांच घंटे बैठक चली।

विज्ञापन
Shamli News: Names of 20-25 contenders came for the post of BJP District President
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक सभा चुनाव 2024 के मिशन के उद्दे्श्य से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नए दावेदारों में नाम तय करने के लिए मंथन शुरू हो गया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पार्टी पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल ने बुधवार को शामली आकर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों जन प्रतिनिधियों से पांच घंटे तक मंथन किया।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 20-25 नामों के आवदेन प्राप्त हुए। पार्टी पर्यवेक्षक की रिपोर्ट प्रदेश पार्टी हाईकमान को आगामी 15 जुलाई से पूर्व भेज दी जाएगी। पार्टी हाईकमान और केंद्रीय नेतृत्व संस्तुति के आधार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए जिला स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया के तहत भाजपा हाईकमान की ओर से भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विकास अग्रवाल को पार्टी पर्यवेक्षक शामली जिले का बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल ने शामली दोपहर ढाई बजे गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए मंथन किया गया। पांच घटे तक चली बैठक का शुभारंभ पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल, जिला प्रभारी अजय शर्मा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर गए क्षेत्रीय मंत्री
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 20 24 के लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को जुट जाना है। पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी की कार्यकाल की एक-एक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।

बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 20- 25 नामो के चर्चा हुई है। बाद में पर्यवेक्षक की ओर से पैनल मे आए नामों को आगामी 15 जुलाई के बाद प्रदेश पार्टी हाईकमान को भेजे जाएगे। वहां से भाजपा केद्रीय कार्यकारिणी और शीर्ष नेताओ की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

सांसद ,एमएलसी, पूर्व मंत्री नहीं हुए शामिल
कैराना सासद प्रदीप चौधरी जिले से बाहर और भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा लखनऊ में होने से भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल की बैठक में शामिल नही हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed