फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ????? ????? ???? ??? ????????????? ?? ???? ??????? ????? ???? ??????? ?????

वर्दी का अभिन्न अंग मानकर फेसमास्क पहने पुलिसकर्मी: आईजी

Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
????? ????? ???? ??? ????????????? ?? ???? ??????? ????? ???? ??????? ?????
शामली पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। - फोटो : SHAMLI
वर्दी का अभिन्न अंग मानकर फेस मास्क पहने पुलिसकर्मी: आईजी
विज्ञापन

शामली। जिले की नोडल अधिकारी पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान कोराना संक्रमण से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी फेसमास्क को वर्दी का अभिन्न अंग मानकर सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से पहनें।

शनिवार रात को आईजी पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों और अनुचरों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर ब्रीफ करते हए इसकी रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है। यह सही है कि अभी तक इस वायरस की कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन सावधानियों को यदि अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तो इसके प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि फेस मास्क को वर्दी का अभिन्न अंग मानते हुए इसे सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से पहने। ड्यूटी के बाद अपने कमरे या बैरक में जाएं तो किसी भी वस्तु को छूने से पहले अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ करें। नियमित रूप से स्नान करें और वर्दी को धुलवाना न भूले। अक्सर देखने में आता है कि ड्यूटी के बाद घर पर या सुबह कार्यालय पहुंचने पर हाथों को तो सैनिटाइज कर लेते हैं, लेकिन जूतों को साफ नहीं करते। आईजी ने कहा कि अपने कार्यालय तथा आवास के प्रवेश द्वार पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का घोल रखें, जिससे जूतों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर एंट्री करें। कोराना संक्रमण से बचाव के लिए अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से बचे। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए व्यायाम करते रहें। इस दौरान आईजी ने दो हजार मास्क, आरआई हरमीत सिंह को फोर्स में वितरण के लिए उपलब्ध कराए। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed