फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Follow the principles of Chaudhary Charan Singh'

‘चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलें’

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Follow the principles of Chaudhary Charan Singh'
शामली में गुरूद्वारा फाटक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्र​तिमा पर माल्यार्पण करते आ - फोटो : SHAMLI
शामली। किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जगह -जगह हवन-यज्ञ आयोजित किए गए। इस मौके पर उनकी प्रतिमाओं, चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को शामली गन्ना समिति कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर शामली गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज मालेंडी, गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, डायरेक्टर सतेंद्र तोमर, विनोद कुमार, बबलू ने पुष्प अर्पित किए। मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, भैसवाल के पूर्व प्रधान उमेश कुमार ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर बैठक कर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर हरिकिशन पंवार, मांगेराम पंवार, देवेंद्र वालिया, रवि बालियान खुशनूद, संजीव दलाल, ब्रह्मपाल सिंह, अजय, इनाम आदि रहे। चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक किरणपाल सिंह कश्यप ने पुष्प अर्पित किए। माजरा रोड रालोद कार्यालय में किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सुबह हवन यज्ञ आयोजित किया गया। जयंती समारोह में रालोद कार्यकर्ताओं की ओर से गरीबों को कबल वितरित किए। विचार गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली, अनवार चौधरी, ऋषिपाल राझड़ समेत रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘स्वच्छ सार्वजनिक जीवन का प्रतीक चौधरी चरण सिंह’
लांक गांव के आर्यसमाज मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर वैदिक हवन यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के पुुुरोहित डॉक्टर कृष्णपाल आर्य, यजमान राजेंद्र आर्य रहे। शामली रोड बनत में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में चौधरी चरण सिंह विद्यालय प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। सरदार पटेल के समान ही भारत मां के सच्चे सपूत चौधरी साहब का जीवन ईमानदारी, सादगी एवं नैतिकता निर्भीकता तथा स्वच्छ सार्वजनिक जीवन का प्रतीक रहा है। वह एक महान विचारक थे। प्रधानाचार्या वैशाली ने विचार प्रकट किए। कसेरवा कला के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जन्मदिन पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर राजेश शर्मा, आरपी भारद्वाज, आशीष दीक्षित, विकास, दीपांशी आदि रहे।

शामली में माजरा रोड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता।

शामली में माजरा रोड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में चौधर चरण सिंह के चित्र पुष्पअर्पित करते छात्र और शिक्षक?

जलालाबाद के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में चौधर चरण सिंह के चित्र पुष्पअर्पित करते छात्र और शिक्षक?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed