फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: mischievous elements have throw pieces of meat in a temple of Kadargarh Village

Shamli: धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े, हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी

Fri, 30 Jun 2023 11:38 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

Shamli News : शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े फेंके गए। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी कर घेराव कर रखा है।

विज्ञापन
Shamli News: mischievous elements have throw pieces of meat in a temple of Kadargarh Village
ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में जलालाबाद क्षेत्र के कादरगढ़ गांव में एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार सुबह मांस के टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के टुकड़ों को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हटाया गया।

विज्ञापन


वहीं, धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े मिलने की सूचना मिलने पर हिंदू समाज के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। हिंदू समाज के लोगों ने इसका विरोध कर कारवाई की मांग की। ग्राम प्रधान प्रदीप राणा की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ करवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहले तो लोगों ने मांस के टुकड़ों को हटाने के बाद धार्मिक स्थल की सफाई की। इसके बाद चौकी पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। चौकी प्रभारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश

इसके बाद एएसपी ओपी सिंह और सीओ श्रेष्ठा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों की भीड़ अभी भी चौकी पर जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed