{"_id":"642ae3074cea063cc407f627","slug":"shamli-news-husband-gives-triple-talaq-to-his-wife-on-phone-from-saudi-arabia-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, गर्भपात कराने का भी आरोप, पीड़िता ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, गर्भपात कराने का भी आरोप, पीड़िता ने बयां किया दर्द
Mon, 03 Apr 2023 08:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:00 PM IST
सार
Shamli News : सऊदी अरब में बैठे पति ने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुबई से फोन पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
शामली जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला ने महिला थाना प्रभारी को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसका निकाह कुछ साल पूर्व मुजफ्फरनगर के गांव भागोवाली निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। निकाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक सामान दिया था। इसके बावजूद भी पति व अन्य ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे। उसके साथ मारपीट कर और पैसा लाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेल के अंदर की बात: जिंदगी को ऐसे संवार रहे अपराधी, इनकी पढ़ाई के बारे में जान होंगे हैरान, पढ़ें खास रिपोर्ट
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ माह पूर्व उसके पति ने सऊदी अरब जाने के लिए उसके पिता से दो लाख रुपये भी लिए थे। वहां जाकर पति ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: फौजी समेत पांच की मौत से गांवों में छाया मातम, एक साथ जलीं तीन चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल