फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Health team has sealed two hospitals and one clinic and issued notice

Shamli News: दो अस्पताल और एक क्लीनिक सील, स्वास्थ्य टीम ने जारी किया नोटिस, दिए ये सख्त निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 09:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 09:32 PM IST
सार

Shamli News : स्वास्थ्य टीम ने दो अस्पताल और एक क्लीनिक को सील किया है। साथ ही टीम ने नोटिस जारी कर ये सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Shamli News: Health team has sealed two hospitals and one clinic and issued notice
अस्पताल सील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कस्बा कांधला में बिना पंजीकरण के चल रहे दो निजी अस्पताल और एक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। स्वास्थ्य टीम ने तीनों को नोटिस जारी कर सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें कस्बा कांधला में पंजीकरण के बिना निजी अस्पताल व क्लीनिक चलने की शिकायत मिली थी। उन्होंने स्वास्थ्य टीम के साथ कांधला में तासी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर जाकर जांच की तो वहां पर रात में एक महिला का ऑपरेशन होना पाया गया। वार्ड में महिला व नवजात बच्चा भर्ती मिले, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। उस समय वहां पर अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टिपल की ओटी, एसएनसीयू और एक कक्ष को सील किया गया। इस कक्ष में तीन पार्ट बनाए गए थे, एक में अल्ट्रासाउंड कक्ष था, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। दूसरे पार्ट में लैब व तीसरे पार्ट में एक्सरे मशीन मिली। इनका पंजीकरण नहीं होना पाया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

इसके बाद कांधला में ही जीवन रक्षा हॉस्पिटल पर जांच की तो वहां पर करीब एक साल से पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होना पाया गया। इस हॉस्पिटल में ओटी और लेबर रूम को सील किया गया। इसके अलावा न्यू चौहान क्लीनिक पर जांच की तो मौके पर कोई पंजीकरण दस्तावेज नहीं पाया गया। इस क्लीनिक को भी सील कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. अश्वनी ने बताया कि तीनों के संचालकों को नोटिस जारी कर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed