फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Farmers are worried due to rising water level of Yamuna river

शामली पर मंडराया खतरा: बढ़ा यमुना का जलस्तर: चिंता में आए किसान, फिर खतरे के निशान पर न पहुंच जाए पानी

Sat, 22 Jul 2023 04:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jul 2023 04:17 PM IST
सार

Shamli Flood Update : शामली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है।यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंता में आ गए हैं।

विज्ञापन
Shamli News: Farmers are worried due to rising water level of Yamuna river
यमुना का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव अधिक बढ़ गया। पानी का दबाव बढ़ने के कारण शनिवार सुबह 11 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा दो लाख 23 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। जिसके चलते रविवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि 11 जुलाई को हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में अधिकतम पानी तीन लाख 20 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किए जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 232.20 मीटर पर पहुंच गया था। जिसके बाद क्षेत्र में यमुना की बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। लेकिन बाद में हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा टला: नदी की उफनती धारा में फंसी थी रोडवेज बस, JCB से सुरक्षित निकाले गए 70 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर कम 229 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं, पिछले दो दिन से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मूलाधार बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। शनिवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 68357 क्यूसेक, सुबह नौ बजे 147857, सुबह 10:00 बजे 209042 और उसके बाद सुबह 11:00 बजे 223054 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा अभी और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण रविवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले- जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद, 'पिछलों सरकारों में चोरी होते थे किसानों के इंजन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed