Shamli News: निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर शौच करने वाले बालक की पुलिस से शिकायत, ग्रामीणों में आक्रोश
शामली जनपद में पानी की टंकी में शाैच करने के मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव वेदखेड़ी स्थित निर्माणाधीन पेयजल की टंकी में 10 वर्षीय बालक के शौच करने के मामले में ग्राम प्रधान आमिर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
थानाक्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में दो दिन पूर्व गांव के 10 वर्षीय बालक पर प्राथमिक विद्यालय के निकट निर्माणाधीन टंकी पर चढ़कर शौच करने आरोप है। शौच करते हुए गांव के किसी युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, प्रेमी ने भी की जान देने की कोशिश, युवक का रिश्ता होने पर उठाया कदम
इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और हंगामा करते हुए आरोपी बालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी श्यामसिंह सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व शरारती बालक ने निर्माणाधीन पेयजल की टंकी के पर चढ़कर शौच कर दिया था।
गांव के प्रधान आमिर आलम ने बताया कि पेयजल की टंकी अभी निर्माणाधीन है तथा पानी की आपूर्ति नलकूप से सीधी दी जा रही है, इसलिए किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले में आरोपी आरोपी बालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।