फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News Girlfriend Jumped Into Ganga Canal After her boyfriend got engaged boyfriend also attempted suicid

Meerut News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, प्रेमी ने भी की जान देने की कोशिश, युवक का रिश्ता होने पर उठाया कदम

Thu, 03 Apr 2025 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

Meerut Suicide Attempt Case: मेरठ के सरूरपुर इलाके में एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी, इस पर प्रेमी ने भी खुदकुशी की कोशिश की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का रिश्ता होने पर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। 
 

विज्ञापन
Meerut News Girlfriend Jumped Into Ganga Canal After her boyfriend got engaged boyfriend also attempted suicid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार को नानू गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, गांव के ही एक 12वीं के छात्र ने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बताया गया है कि युवक का रिश्ता तय होने पर प्रेमीयुग ने जान देने की कोशिश की है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे नानू गंगनहर पुल पर पहुंची। छात्रा ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोग गंगनहर में कूद गए और उसे किसी तरह बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए।

अलग-अलग जाति से हैं प्रेमी युगल
वहीं, गांव निवासी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमी युगल अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने पास के ही गांव में स्थित इंटर कॉलेज में बारहवीं की परीक्षा दी हैं। 

 

परिवार ने जून में तय कर दी थी शादी
प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर युवक के परिजनों ने जून में उसकी शादी तय कर दी थी। वहीं, प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों के डांटने की जानकारी भी मिली है। हालांकि परिजन ने इससे इन्कार किया है।

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: कैंसर से लड़ रहा पिता... जिंदगी की जंग हार गया मायूस बेटा; खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed