फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: clothes trader has dead and many injured by buffalo during shobha yatra of Shree Balaji Birthday

Shamli: डीजे के गानों से भड़का भैंसा, कपड़ा व्यापारी की मौत से मचा कोहराम, मासूम समेत कई घायल

Mon, 16 May 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 May 2022 09:31 PM IST
सार

डीजे की आवाज से भैंसा बिगड़ गया। इस दौरान शोभा यात्रा देख रहे कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। इसके अलावा मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Shamli News: clothes trader has dead and many injured by buffalo during shobha yatra of Shree Balaji Birthday
व्यापारी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर शामली शहर में बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान माजरा रोड पर अचानक भैंसा बिगड़ गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। भैंसा-बुग्गी की चपेट आकर गंभीर घायल हुए कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। साढ़े तीन साल का बच्चा और किशोर समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को शहर में निकाली जा रही शोभा यात्रा शाम करीब पांच बजे जब माजरा रोड पर पहुंची तो उसी समय एक किसान भैंसा-बुग्गी में गन्ना लादकर मिल में तौलने जा रहा था। शोभा यात्रा में बैंड बाजे व डीजे की तेज आवाज से अचानक भैंसा बिगड़ गया और वह इधर-उधर भागने लगा। किसान इस दौरान शोभा यात्रा देख रहे लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। किसान ने किसी तरह भैंसे को नियंत्रित किया लेकिन तब तक कई लोग भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


इस हादसे में धीमानपुरा पेट्रोल पंप वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी 59 वर्षीय सुभाष गुप्ता, गोशाला रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर वीर, 23 वर्षीय राजेश और मोहल्ला पंसारियान निवासी साढ़े तीन वर्षीय मनोरमा पुत्र रोहित भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। सुभाष को परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक

पांच मिनट में ही सब कुछ खत्म हो गया
धीमानपुरा निवासी मृतक सुभाष गुप्ता के दो पुत्र सचिन व सुमित और एक पुत्री शिखा है। तीनों की शादी हो चुकी है। मृतक के बड़े पुत्र सचिन गुप्ता ने बताया कि उनके पिता पेट्रोल पंप वाली गली में कपड़े की दुकान करते थे। वह घर के नजदीक एक कंपनी के घरेलू उत्पाद बेचने की दुकान करता है। सचिन के मुताबिक उनके पिता शाम को उनके साथ दुकान पर बैठे थे। उसी समय वे दुकान से उठकर माजरा रोड पर शोभा यात्रा देखने गए थे। पांच मिनट बाद ही पिता के चोट लगने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दिल्ली के बाद बिजनौर में खौफनाक मंजर, जिंदगी के लिए चीख-पुकारते रहे लोग, दस घंटे आग ने मचाया तांडव

सचिन ने कहा कि पांच मिनट में सब कुछ खत्म हो गया। सचिन ने बताया कि उनकी माता की मौत कई साल पहले हो चुकी है जबकि उनके दादा सेवाराम गुप्ता की करीब दो माह पहले मौत हुई थी। व्यापारी की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ उनके घर पर लगी है। व्यापारी की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed