फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Chaudhary Rajendra Singh of Gathwala Khap has targeted Sarvkhap Panchayat

BKU News: गठवाला खाप ने सर्वखाप पंचायत पर उठाए सवाल, राजेंद्र सिंह मलिक ने लगाया ये बड़ा आरोप

Tue, 24 May 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 May 2022 09:23 PM IST
सार

शामली में मंगलवार को गठवाला खाप ने सर्वखाप पंचायत पर सवाल उठाए हैं। चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने यह बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shamli News: Chaudhary Rajendra Singh of Gathwala Khap has targeted Sarvkhap Panchayat
खाप चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक व गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भाकियू में हुई बगावत के बीच अब सर्वखाप पंचायत करने का कोई औचित्य नहीं है। पिछले दिनों सौरम में थांबेदारों व ग्रामीणों की बैठक में 29 मई को गांव काकड़ा में सर्वखाप पंचायत बुलाने का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए सर्वखाप पंचायत का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गठवाला खाप चौधरी ने कहा कि सर्वखाप पंचायत किसी खाप के चौधरी की प्रार्थना पर तय विषय को लेकर बुलाई जाती है। खापों के किसी सामाजिक विषय को लेकर मतभेद होने पर ही पंचायत होती है। भाकियू में हुई बगावत और दोफाड़ होने पर सर्वखाप पंचायत बुलाने का कोई औचित्य नहीं है। सर्वखाप पंचायत की सूचना देने की जिम्मेदारी सर्वखाप मंत्री की होती है और बंदोबस्त की जिम्मेदारी पंचायत बुलाने वाली खाप की होती है। लेकिन इस सर्वखाप पंचायत के लिए बालियान खाप के चौधरी ने कोई प्रार्थना सर्वखाप मंत्री से नहीं की और न ही इसका विषय तय है। इस सर्वखाप पंचायत का मतलब एक खाप चौधरी का अपना शक्ति प्रदर्शन है, जो सर्वखाप पंचायत के माध्यम से नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


खाप पंचायतें राजनीति में दखल नहीं देती हैं, लेकिन कुछ समय से कई खाप चौधरी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति में हिस्सा ले रहे हैं। खाप पंचायतों का मुख्य उद्देश्य गांवों में शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना, नशाखोरी व समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों के खिलाफ कार्य करना है न कि राजनीति करना। कुछ खापों के चौधरियों ने राजनीतिक व अपने स्वार्थ के लिए सर्वखाप पंचायत का इस्तेमाल किया है, जो गलत है। अगर खाप पंचायतें राजनीति में दखल देने लगेंगी व अपने स्वार्थ के लिए सर्वखाप पंचायत का इस्तेमाल करने लगेंगे तो इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसलिए इस सर्वखाप पंचायत का नाम बदल कर जिस संगठन ने अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए ये पंचायत बुलाई है, उसे अपने संगठन के नाम से पंचायत बुलानी चाहिए। वरना इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। समाज में निजी मसलों पर समाज का इस्तेमाल करना कभी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज

जावेद तोमर को बनाया राष्ट्रीय सचिव
भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक व गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक का शामली पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम हाथछोया निवासी जावेद तोमर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। जावेद इससे पहले भाकियू के जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं। इस दौरान मेहरबान प्रधान, प्रदीप त्यागी, बिजेंद्र सैनी, जयवीर कुड़ाना, रामपाल, रोशन सिंह पिंडौरा, अनीस मंसूरी, नदीम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed