{"_id":"6255bbbc869ead584a20da3f","slug":"shamli-news-a-video-viral-of-a-lover-couple-girl-said-if-they-try-to-search-we-will-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें तलाशा तो कर लेंगे आत्महत्या: वायरल हो रहा प्रेमी-युगल का वीडियो, लड़की ने खुलकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें तलाशा तो कर लेंगे आत्महत्या: वायरल हो रहा प्रेमी-युगल का वीडियो, लड़की ने खुलकर कही ये बड़ी बात
Tue, 12 Apr 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:19 PM IST
सार
प्रेमी-युगल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें लड़की बोल रही हैं कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। साथ ही कहा कि किसी ने उन्हें तलाशने की कोशिश की तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली शहर में सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की कह रही है कि वह अपने घर से अपनी मर्जी से आई है। जिसके साथ वह आई है, उसने ही उसे बुलाया था और उसका कोई कसूर नहीं है। वायरल वीडियो में लड़की के साथ लड़का भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर 49 सेकंड की वायरल वीडियो में लड़की अपने को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताते हुए कह रही है कि वह अपनी मर्जी से नवंबर 2021 में अपने घर से आई थी। इसमें किसी की न कोई जबरदस्ती है और न ही किसी की चाल है।
विज्ञापन
उसका कहना है कि उसने ही लड़के को बुलाया था और अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं। लड़की कह रही है कि उसके परिजनों ने दिसंबर में रिश्ता तय कर दिया था, जिससे रिश्ता तय हुआ है, उस लड़के को वह पसंद नहीं करती। इसलिए वह घर से आई और उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: डिवाइडर से टकराई सफारी... 12 फीट ऊपर हवा में उछली और खत्म हो गईं चार जिंदगियां, देखें तस्वीरें
लड़की का कहना है कि अगर किसी ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की या परेशान करने की कोशिश की तो वे आत्महत्या कर लेंगे। उनकी मौत के जिम्मेदार पुलिस और उसके परिवार के लोग होंगे।
यह भी पढ़ें: दोस्त के बर्थेडे पर बड़ा हादसा: चंद मिनटों में टूट गईं चार युवकों की सांसें, बुझ गए कई परिवारों के चिराग, खौफनाक हैं तस्वीरें