फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Murder Case: Mother arrested for killing her son of one year old

Shamli Murder Case: नहीं कांपे मां के हाथ, मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 15 Apr 2023 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Apr 2023 08:38 PM IST
सार

Shamli Murder Case : जिस मां ने जन्म दिया, उसी ने अपने एक साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बेटे की हत्या करते वक्त मां के हाथ भी नहीं कांपे।

विज्ञापन
Shamli Murder Case: Mother arrested for killing her son of one year old
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में ऊन क्षेत्र के गागौर गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने एक वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव गागौर निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र की शादी दो वर्ष पूर्व गायत्री पुत्री रामकिशन निवासी मीननगर बघरा, मुजफ्फरनगर से हुई थी। इसके बाद गायत्री को एक पुत्र हुआ। शुक्रवार शाम को पंकज सब्जी लेकर बाजार से घर आया और पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: 18 अप्रैल को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत, पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गायत्री ने अपने एक वर्षीय पुत्र अर्श की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में पंकज और उसकी मां मुन्नी देवी को घटना का पता चला तो चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें: UP: कारगिल में जंग लड़ने वाले पूर्व सैनिक की मौत, घर पहुंची थी बैंक के कर्ज की आरसी, ये है पूरा मामला

सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंच गए। पुलिस गायत्री को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पति पंकज ने पत्नी के खिलाफ पुत्र को जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed