फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli mill should first pay full sugarcane and then run the mill

Shamli News: शामली मिल पहले संपूर्ण गन्ना भुगतान करे, बाद में मिल चलाए

Wed, 22 Nov 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shamli mill should first pay full sugarcane and then run the mill
शामली शुगर मिल में किसानो के धरने पर बोलते जितेंद्र निर्वाल
शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल के बाॅयलर हाऊस में किसानों की पंचायत में निर्णय लिया है कि पहले किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए और बाद में मिल चलने दी जाएगी। किसान नेता जितेंद्र निर्वाल के मिल चलने देने की बात कहने पर किसान भड़क गए और खूब हंगामा किया। बाद में किसानों को किसान नेताओं ने शांत कराया। पंचायत में किसानोंं ने शामली चीनी मिल के सभी खरीद केंद्र दूसरी चीनी मिलो को आवंटित करने की मांग की। दूसरी ओर शामली चीनी कर्मचारी और महिलाओं ने जल्द से जल्द मिल को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली चीनी मिल के बाॅयलर हाउस में किसानों की पंचायत श्रीचंद झाल की अध्यक्षता में हुई। कई घंटे चली पंचायत में किसानों ने साफ कह दिया है कि पहले शामली चीनी मिल किसानों का संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान करें। संपूर्ण गन्ने के भुगतान के बाद ही मिल को चलाया जाए। किसानों ने चीनी मिल के गेट समेत सभी गन्ना खरीद केंद्र दूसरी चीनी मिलों को हस्तांतरित करने की मांग उठाई। किसानों की पंचायत में जितेंद्र निर्वाल समेत कुछ किसान शामली चीनी मिल चलाए जाने की मांग कर रहे थे। धरना संयोजक संजीव शास्त्री ने बताया कि किसानों की पंचायत में तय किया गया है कि मिल पहले किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए, बाद में उसे चालू कराया जाए। पंचायत बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, जयवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, इकबाल मलिक, कंवरपाल, विनोद मलिक, ओमपाल सिंह शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, जितेंद्र डायरेक्टर, सोराम, साजिब, भाकियू राष्ट्रीय के सचिव एनसीआर कपिल खाटियान, भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, अनिल कुमार धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह, विजेंद्र सिंह ने विचार रखे। संचालन बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारी और मजदूर परिवार की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

फोटो समाचार
शामली। चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों और महिलाओं ने मिल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि शामली चीनी मिल नहीं चली तो मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। देवेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, मीना गोयल , विनोद शर्मा, भागसिंह, देवेंद्र, अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस प्रेसीडेंट ने दिया इस्तीफा

प्रदीप सल्लार शामली मिल के नए वाइस प्रेसीडेंट बने
शामली। किसान आंदोलन के चलते अपर दोआब चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट सुशील चौधरी ने त्याग पत्र दे दिया है। मिल के नए वाइस प्रेसीडेंट के रूप में प्रदीप सल्लार को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप सल्लार इससे पहले शामली मिल में वाइस प्रेसीडेंट के रूप में काम कर चुके हैं। पिछले आठ माह से सुशील चौधरी को प्रोडक्शन के साथ साथ वाइस प्रेसीडेंट की जिम्मेदारी दी गई थी।


मिल मालिक की किसानों से अपील
मिल मालिक रजत लाल ने किसानों से नया पेराई सत्र चालू कराने की अपील की है। कहा कि यदि चीनी मिल चली तो चीनी बेचकर भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान चीनी मिल के एमडी, चेयरमैन और अन्य पदाधिकारी अपना वेतन नहीं लेंगे। वेतन किसानों को दिया जाएगा। चीनी बेचकर किसानों की एक-एक पाई का भुगतान किया जाएगा।

शामली शुगर मिल  में किसानो के धरने पर बोलते  जितेंद्र निर्वाल

शामली शुगर मिल में किसानो के धरने पर बोलते जितेंद्र निर्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed