फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Mill closed after running for five hours on the first day

शामली चीनी मिल पांच घंटे चलकर पहले दिन हुई बंद

Tue, 01 Nov 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shamli Mill closed after running for five hours on the first day
थानाभवन बजाज शुगर मिल के यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी व किसान। - फोटो : SHAMLI
पहले दिन पांच घंटे चलकर बंद हुई शामली मिल
विज्ञापन

शामली। पर्याप्त गन्ना उपलब्ध होने के बाद जिले की अपर दोआब चीनी मिल पहले दिन पांच घंटे चलकर बंद हो गई। ढाई घंटे से ज्यादा शामली चीनी मिल बंद रही है। थानाभवन मिल की चेन में गन्ना डालकर विधि विधान पूजन किया गया। थानाभवन चीनी मिल में शाम सात बजे तक 68 हजार क्विंटल गन्ना आ चुका था। चीनी मिल चालू नहीं हो पाई है।

सोमवार को सुबह दस बजे किसान अपना गन्ना लेकर अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना यार्ड में पहुंच गए। चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक सुशील खोखर, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक केपीएस सरोहा, सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, उपमहाप्रबंधक गन्ना नरेश कुमार आदि ने मिल कांटा एक पर सबसे पहले गन्ना लाने वाले लिलौन के बोगी के किसान सादिक अली, मंगता और ट्रेक्टर ट्राली के टिटौली के किसान राजीव कुमार व अमित कुमार निर्वाल शामली को सम्मानित किया। सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल दोपहर 12 बजे चालू हो गई थी। शाम पांच बजे तकनीकी कमी के चलतेे मिल बंद हो गई थी। शाम सात बजे तक चीनी मिल चालू नहीं हो पाई थी। दूसरी ओर थानाभवन चीनी मिल का नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ पंडित राजकमल द्वारा विधि विधान से पूजन कराकर संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के बाद मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह ने प्रथम गन्ना वाहन लाने वाले किसान शमशाद मसावी, ब्रहमपाल मनठ मनटी, सतीश महावतपुर को सम्मानित किया। इस मौके पर मिल गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव चीनी मिल के अफसर दुर्गेश सिंह तोमर, जितेंद्र राणा आदि मिल अधिकारी और किसान मौजूद रहे। थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम सात बजे चीनी मिल के पास 68 हजार क्विंटल गन्ना उपलब्ध था। मगर थानाभवन चीनी मिल चालू नहीं हो पाई।

शामली शुगर मिल में पहली गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए किसान का स्वागत करते मिल अधिकारी।

शामली शुगर मिल में पहली गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए किसान का स्वागत करते मिल अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल के यार्ड में खड़ी गन्ने से भरी बुग्गी।

शामली शुगर मिल के यार्ड में खड़ी गन्ने से भरी बुग्गी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed