{"_id":"67658d4cc05b5cef530e18d6","slug":"shamli-meme-made-on-pm-modi-and-home-minister-amit-shah-shared-with-id-in-co-s-name-linked-to-raghav-chadha-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पीएम मोदी और अमित शाह पर बना मीम, सीओ के नाम की आईडी से हो गया शेयर, राघव चड्ढा से लिंक, हंगामा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पीएम मोदी और अमित शाह पर बना मीम, सीओ के नाम की आईडी से हो गया शेयर, राघव चड्ढा से लिंक, हंगामा शुरू
Fri, 20 Dec 2024 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:59 PM IST
सार
टोल टैक्स प्रणाली को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बयान के साथ मीम वायरल हो रहा है। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि मीम कैसे वायरल हुआ, इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा का मीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल टोल टैक्स प्रणाली को लेकर सरकार को ट्रोल करने वाले मीम को सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर के नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर कर दिया गया। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर एक्स पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि सीओ का कहना है कि उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी से इस तरह का कोई मीम (वीडियो) शेयर नहीं किया है। उधर, एसपी रामसेवक गौतम ने इस मामले की गहनता से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर टोल टैक्स प्रणाली को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बयान के साथ मीम वायरल हो रहा है। वीडियो में राघव चड्ढा देश में टोल टैक्स प्रणाली को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भी दिखाई दे रहे हैं। इससे लग रहा है कि वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। इस पोस्ट को शामली जिले में तैनात सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर के नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से इस तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। हो सकता है कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पोस्ट शेयर कर दी हो।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। जिस लिंक से मीम शेयर किया गया, उसे पहले ही डिलीट कर दिया गया। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। जिस लिंक से मीम शेयर किया गया, उसे पहले ही डिलीट कर दिया गया। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एक्स पर यूजर इस तरह कर रहे कमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया है कि पुलिस की वर्दी पहनकर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का मीम वीडियो पोस्ट करना किस कानून की किताब में लिखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा है यदि आपको राजनीति करनी है तो पुलिस की वर्दी उतार दीजिए और राजनीति ज्वाइन कर लें। एक यूजर ने लिखा कि शायद इनको राजनीति करने का शौक हो गया है। राजनीति करनी है तो पुलिस की नौकरी छोड़ें।