{"_id":"61c37195296103053c67e86e","slug":"shamli-master-plan-2031-flagged-off-in-board-meeting-shamli-news-mrt5702672159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली महायोजना-2031 बोर्ड की बैठक में पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली महायोजना-2031 बोर्ड की बैठक में पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में शामली महायोजना-2031 को हरी झंडी
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 बुधवार को बोर्ड की बैठक में पारित कर दी गई। बोर्ड की बैठक में शामली महायोजना 2031 को प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। प्रकाशन के बाद महायोजना को आम जनता के सामने प्रस्तुत की जाएगी। एक माह के लिए आपात्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में मंडल मुख्यालय मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 प्रस्तुत की गई। बैठक महायोजना 2031 को पारित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड की बैठक में पारित शामली महायोजना 2031 को प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। दस दिन के बाद महायोजना को आम जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। महायोजना पर आम जनता से शिकायत-आपात्तियों लेने के लिए एक माह का समय रहेगा। उन्होंने बताया कि महायोजना में आवासीय कालोनियों, वाणिज्य, ग्रीन बेल्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, बस अड्ड़ा, आदि जन सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
मंडल मुख्यालय पर महायोजना की बैठक में डीएम जसजीत कौर, प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद, प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।