{"_id":"64be649b06666029cd065785","slug":"shamli-looted-cash-and-jewelery-worth-lakhs-by-entering-the-house-injured-the-woman-when-she-protested-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मकान में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटे, विरोध करने पर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मकान में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटे, विरोध करने पर महिला को किया घायल
Mon, 24 Jul 2023 05:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:16 PM IST
सार
शामली जनपद में बदमाशों ने मकान में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर महिला के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Shamli police
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के मुंडेट खादर गांव में घुसकर चार बदमाशों ने रविवार की सुबह मकान से 65 हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाशाें ने महिला पर डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जल्द बदमाशाें को पकड़ने का दावा किया है। थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी महिला रेखा पत्नी बृजपाल उम्र 50 वर्ष के पुत्र आकाश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां घर पर अकेली थी। रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे माँ ने ऊपरी मंजिल से उतरकर घर के दरवाजे खोले और गैलरी में बैठ गई। थोड़ी देर गैलरी में बैठकर जैसे ही अंदर जाने लगी पीछे से आए दो अज्ञात लोगों ने अचानक उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।
जिससे वह अचेत होकर गिर गई और जब माँ की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बदमाशों ने घर में रखी हुई लगभग 65000 की नकदी एवं करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए । आकाश ने बताया की घर में घुसने वाले लोगों की संख्या लगभग चार से पांच थी। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की डाक्टरी कराई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय बदमाश होने का शक, कुत्ता भौंका तक नहीं
आकाश ने बताया कि वह देहरादून की कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना पर गांव में पहुंचा। बताया कि घर में पाकिस्तानी बुली नस्ल का कुत्ता भी है जो कि ख़तरनाक नस्ल का है। किसी अपरिचित को घर में नहीं घुसने देता । अज्ञात चोरों ने कुत्ते को बालकनी में बंद कर दिया ।पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को आसपास के या किसी परिचित द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस ने भी इस एंगल पर जांच करनी शुरू कर दी है।