फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Life-threatening attack on BJP leader Anil Upadhyay and his family; 14 FIRs registered

Shamli: भाजपा नेता अनिल उपाध्याय और उनके परिवार पर जानलेवा हमला, 14 पर FIR, ये है पूरा मामला

Sun, 21 Jun 2026 02:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 21 Jun 2026 02:51 PM IST
सार

वार्ड सभासद एवं भाजपा नेता अनिल उपाध्याय शनिवार देर रात दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। अनिल का आरोप है कि रास्ते में उन पर, उनके भांजे कमल और 10 साल के भतीजे कार्तिक पर भी हमला किया गया। 

विज्ञापन
Shamli: Life-threatening attack on BJP leader Anil Upadhyay and his family; 14 FIRs registered
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शामली जिले में शादी समारोह के दौरान भाजपा के जिला मंत्री एवं वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय और उनके भांजे पर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में दो नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अनिल उपाध्याय ने अपनी तहरीर में बताया कि 19 जून की रात करीब पौने 11 बजे वे दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मनोज कुमार, कार्तिक और उनके साथ आए 10-12 अज्ञात लोगों ने उन पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिर पर पिस्टल की बट से जान से मारने की नीयत से वार किया, जिससे अनिल उपाध्याय की उंगली कट गई।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके भांजे कमल पर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अनिल के दस वर्षीय भतीजे को भी उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बार-बार उल्टी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


ये भी देखें...
Bijnor: हार का डर सताया तो प्रतिद्वंद्वी को गोकशी में फंसाया, 10 साल से प्रधान जगपाल समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed