{"_id":"6a37a7a221d718c2600a6582","slug":"bijnor-fearing-defeat-rival-framed-for-cow-slaughter-five-arrested-including-village-head-jagpal-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हार का डर सताया तो प्रतिद्वंद्वी को गोकशी में फंसाया, 10 साल से प्रधान जगपाल समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हार का डर सताया तो प्रतिद्वंद्वी को गोकशी में फंसाया, 10 साल से प्रधान जगपाल समेत पांच गिरफ्तार
Sun, 21 Jun 2026 02:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:28 PM IST
सार
बिजनौर के गांव चांगीपुर में जगपाल 10 साल प्रधान है। उसके सामने हसन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जगपाल को डर था कि वह हसन से हार जाएगा। इसी कारण उसने अपने खेत में ही गोकशी कराई और अवशेष हसन के खेत में रखवा दिए।
विज्ञापन
देर रात पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों के माहौल के बीच, बिजनौर के चांगीपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने गोकशी की घटना के पीछे एक गहरी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसके तार गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान जगपाल से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, जगपाल ने आगामी चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने और संभावित प्रतिद्वंद्वी हसन को रास्ते से हटाने के लिए यह पूरी योजना बनाई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान जगपाल, उनके भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को ग्राम चांगीपुर में ईख के खेत से एक गौवंशीय बछड़े के अवशेष मिले थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था और कुछ लोगों ने हसन व उसके साथियों पर गौकशी का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की, तो तस्वीर पूरी तरह पलट गई और एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

चुनावी प्रतिद्वंद्विता बनी साजिश की जड़
पुलिस के अनुसार, हसन नूरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वह आगामी ग्राम प्रधान पद के चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा था। मौजूदा ग्राम प्रधान जगपाल, जो पिछले करीब 10 साल से इस पद पर काबिज हैं, को यह आशंका थी कि यदि हसन चुनाव मैदान में उतरा तो वह हार सकता है। इसी आशंका के चलते, जगपाल ने हसन का गांव में प्रभाव कम करने और उसे गौकशी जैसे गंभीर मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की एक सुनियोजित साजिश रची।

आरोपी का कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में आरोपी फैजान उर्फ सोनू ने बताया कि उसने अपने साथियों जुबेर और सलमान के साथ मिलकर 17 जून की रात को जगपाल प्रधान के खेत में गौकशी की। इसके बाद, उन्होंने अवशेषों को एक प्लास्टिक के कट्टे में भरकर रामअवतार के ईख के खेत में रख दिया। सुबह, पूर्व नियोजित योजना के तहत पुलिस को सूचना दी गई और हसन व उसके साथियों पर गौकशी का आरोप लगाया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फैजान उर्फ सोनू, ग्राम प्रधान जगपाल, किरणपाल उर्फ लाला, रामअवतार और ब्रह्मपाल उर्फ संता को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फैजान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी नूरपुर भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस और पशुवध के उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं, जुबेर, सलमान और फारूख उर्फ पप्पू नामक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना स्थानीय राजनीति में सत्ता हासिल करने के लिए की गई।
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव; शादी के पहले से थे प्रेम संबंध