{"_id":"6721b16acd75da9d770fdfdd","slug":"shamli-leopard-s-body-found-on-the-highway-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईवे पर मिला तेंदुए का शव, नर होता तो खतरा कम था, मगर मादा है तो डरना बनता है, मगर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईवे पर मिला तेंदुए का शव, नर होता तो खतरा कम था, मगर मादा है तो डरना बनता है, मगर क्यों?
Wed, 30 Oct 2024 09:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:39 AM IST
सार
तेंदुए की मौत हादसे में हुई या किसी ने मारा, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर मिला मादा तेंदुए का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए की मौत हादसे में हुई या मारा गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राजघराना मैरिज होम के पास का है। यहां बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक तेंदुए का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ। है। बरामद शव मादा तेंदुए का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नर तेंदुआ तो घूमते हुए दूसरे स्थान पर अकेला चला जाता है, मगर मादा तेंदुए अकेला नहीं चलती है, वो हमेशा अपने परिवार के साथ झुड में चलती है। अगर तेंदुआ जनपद के क्षेत्र में घूम रहा है तो स्थानीय लोगों की भी जान को खतरा है। जनपद में पहले भी तीन तेंदुए देखे जा चुके हैं। कैराना क्षेत्र में तो एक मासूम बच्चे की मौत भी हुई थी और अन्य गांवों में कई लोग घायल भी हुए थे।
वहीं अब तेंदुए का शव बरामद हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि किसी ने भी तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लोगों की मानें तो तेंदुए की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से हुई है। एसडीएम हामिद हुसैन ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी।