{"_id":"68a76fa57b203d1816026595","slug":"shamli-lags-behind-in-providing-loans-to-youth-is-at-eighth-place-in-the-zone-shamli-news-c-26-1-sal1002-147993-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवाओं को लोन दिलाने में पिछड़ा शामली, जोन में आठवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवाओं को लोन दिलाने में पिछड़ा शामली, जोन में आठवें स्थान पर
विज्ञापन
- अभी तक सिर्फ 273 युवाओं को मिला मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ, लक्ष्य 1700 का
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। सहारनपुर और मेरठ मंडल में युवाओं को लोन दिलाने के मामले में शामली आठवें स्थान पर है। जबकि सहारनपुर पहले और मेरठ दूसरे स्थान पर हैं।
इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवा बिना गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शामली जिले में 1700 युवाओं को इसका लाभ दिया जाए। लेकिन अब तक सिर्फ 717 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनमें से केवल 273 को ही लोन मिल पाया है।
मेरठ जोन (मेरठ-सहारनपुर मंडल) में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में चालू वित्तीय वर्ष में युवाओं को बैंकों से लोन दिलाकर स्वरोजगार स्थापित कराते हुए उद्यमी बनाने में सहारनपुर ने पहला और मेरठ ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर है। इसी तरह हापुड़ चौथे, गाजियाबाद पांचवे, बुलंदशहर छठवे, गौतमबुद्धनगर सातवें, शामली आठवें और बागपत नौवें नंबर पर है।
विज्ञापन
शामली में युवाओं ने लोन लेकर स्वरोजगार शुरू कर दिया। युवाओं ने मसाला उद्योग, आरओ का पानी, आटा चक्की, टेंट हाउस का कारोबार शुरू किया है।
मेरठ-सहारनपुर मंडल की स्थिति
सहारनपुर : 920
मेरठ : 725
मुजफ्फरनगर : 575
हापुड़ : 491
गाजियाबाद : 465
बुलंदशहर : 407
गौतमबुद्धनगर : 341
शामली : 273
बागपत : 270
इन्होंने कहा...
कई बार बैंकों द्वारा आवेदकों के आवेदन खारिज कर दिए जाते हैं, जिससे लाभार्थियों की संख्या नहीं बढ़ पाती। प्रयास किया जा रहा है कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान हो और अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिले, ताकि वे नौकरी करने के बजाय खुद का बिजनेस शुरू कर दूसरों को भी रोजगार दे सकें। - जैसमीन फौजदार, उपायुक्त उद्योग