फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Labourer Killed, Another Seriously Injured as Dumper Hits Tractor-Trolley in Kairana

शामली: डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी गंभीर; खाद लेने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से मारी टक्कर

Thu, 08 Oct 2026 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

कैराना में यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय मजदूर परवेज की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अफनान गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Shamli: Labourer Killed, Another Seriously Injured as Dumper Hits Tractor-Trolley in Kairana
- फोटो : संवाद

विस्तार

शामली के कैराना में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने खाद लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 21 वर्षीय मजदूर परवेज की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अफनान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक नौशाद हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा
गांव रामड़ा निवासी नौशाद ट्रैक्टर-ट्राली से मुर्गी फार्मों से खाद भरकर किसानों के खेतों में डालने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह मजदूर परवेज और अफनान के साथ खाद लेने यमुना ब्रिज की ओर जा रहा था। इसी दौरान यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली में हादसा: फेक्टरी में वेल्डिंग के दौरान तेल टैंकर में विस्फोट, दो कर्मचारी घायल; मेरठ किए गए रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे गिरकर गंभीर घायल हुए दोनों मजदूर
डंपर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार दोनों मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय परवेज को मृत घोषित कर दिया।


अफनान को हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल अफनान की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक नौशाद हादसे में बाल-बाल बच गया।

डंपर चालक वाहन समेत फरार
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार चालक और डंपर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed